Header Ads

SAFETY GURUKUL

Dedicated to Safety Education and awareness

केमिकल प्लांट का सेफ्टी जांचसूची

केमिकल प्लांट का सेफ्टी जांचसूची




  • आपके विभाग में जिन जिन रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है  उन सबकी सूची तैयार करें। चाहे कोई रसायन कितनी भी कम मात्रा में क्यों न हो पर उसको उस सूची में शामिल करें।

  • सूची में शामिल प्रत्येक रसायन की दहलीज सीमा या थ्रेसहोल्ड लिमिट की सूची बनाएं ये लिमिट एमएसआईएचसी रूल 1989 में निर्दिष्ट हैं।

  • अगर किसी रसायन की संयंत्र में उपलब्धता इस सीमा से ज्यादा है तो उसके लिए उक्त रूल में अपेक्षित दस्तावेज तैयार करें।

  • सूची के प्रत्येक रसायन को हैण्डल करने की प्रक्रिया लिखित में तैयार करें।

  • किसी रसायन के हैण्डलिंग यानि संचालन या संधारण में नियुक्त प्रत्येक कर्मी को उस रसायन को हैण्डल करने का प्रशिक्षण दें एवं उसका अभिलेख रखें।

  • प्रत्येक कर्मी को आपात स्थिति में यानि रिसाव या बहाव की दशा में किसी रसायन को कैसे हैण्डल करना है इस विषय पर भी प्रशिक्षण प्रदान करें एवं उसका अभिलेख रखें।

  • रसायनों से संबंधित प्रत्येक कार्यस्थल का प्रतिदिन निरीक्षण करें एवं उसका अभिलेख भी रखें।

  • रसायन संयंत्रों को प्रतिवर्ष आडिट अवश्य होना चाहिए एवं दो वर्ष में एक बार एक बाह्य एजेन्सी से आडिट करवाया जाना चाहिए।

  • प्रत्येक स्टोरेज वेसल चाहे वह कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो उसमें रखे रसायन का नाम एवं मात्रा, दबाव एवं तापमान अवश्य अंकित हो।

  • अण्डर ग्राउंड वेसल होने पर जमीन के उपर एक डिस्प्ले बोर्ड में उपरोक्त जानकारी अवश्य हो।


  • ज्वलनशील पदार्थाें के स्टोरेज के मामले में यह अवश्य सुनिश्चित करें कि विद्युत उपकरण एवं फिटिंग जोखिमपूर्ण क्षेत्र वर्गीकरण के अनुसार हैं या नहीं।

  • टैंक के द्रव को बहने से रोकने बण्ड वाल की उपलब्धता।

  • बण्डवाल की क्षमता सबसे बड़े टैंक के द्रव की मात्रा एवं अग्निशमन के लिए प्रयोग किए गए सामानों के अपेक्षित मात्रा के योग के लिए है या नहीं।

  • क्या बण्डवाल के घेरे में रिसाव से निकलने वाले फव्वारे की अधिकतम दूरी को ध्यान रखा गया है?

  • क्या भण्डारण पात्र को सही तरीके से बाण्डेड (सभी सुचालकों को जोड़ना) एवं अर्थ (अर्थिंग से जोड़ना) किया गया है?

  • इन बाण्डिंग एवं अर्थिंग की समयान्तरालों में जांच करना एवं उसका अभिलेख रखा जाना आवश्यक है।

  • पात्रों में दूर से संचालित किए जाने वाल्ब हैं या नहीं?

  • क्या भण्डारण पात्र में निम्न उपलब्ध है?

    • ईमरजेन्सी वेन्ट, 

    • रिलीफ वाल्ब, 

    • बर्स्टिंग डिस्क, 

    • लेवल इंडीकेटर, 

    • प्रेशर गेज, 

    • ओवर फ्लो लाईन 

  • वेन्ट का डिस्चार्ज सुरक्षित जगह जा रहा है या नहीं?

  • क्या भण्डारण पात्रों में निम्न अलार्म उपलब्ध हैं-

    • उच्च स्तर

    • उच्च तापमान

    • उच्च दबाव

  • क्या आपातकाल में भण्डारण पात्रों के सामग्री को किसी दूसरे खाली पात्र में स्थानांतरित किए जाने की सुविधा उपलब्ध है?

  • क्या भण्डारण टंकी के चारो ओर उचित प्रकार की अग्निशमन सुविधाएं एवं आपात स्थिति से निपटने के प्रावधान उपलब्ध है

  • अगर स्टोरेज में से सामान बाहर फैल जाए ऐसी दशा में होने वाले परिणामों का विश्लेषण किया गया है या नहीं?

  • स्टोरेज वेसल्स की जांच वैधानिक प्रावधानों अनुसार समयान्तरालों में किया जा रहा है या नहीं?

  • स्टोरेज वेसल की वैधानिक जांच के अभिलेख उपलब्ध है या नहीं?

  • क्या दैनिक रूप से लॉगशीट भरने के माध्यम से पैरामीटर्स का अभिलेख रखा जाता है?

  • क्या ज्वलनशील एवं जहरीले गैसों के रिसाव को सूचित करने स्वचालित निगरानी व्यवस्था स्थापित है?

  • क्या रसायनों को उनके कम्पेटेबिलिटी या सुसंगतता के अनुसार रखा गया है?

  • क्या नियमित अंतरालों पर रसायनों से संबंधित खतरों से निबटने का छद्म अभ्यास किया जाता है?

  • क्या वहां नियोजित कर्मियों को खतरनाक रसायनों के संबंधित जोखिमों के विषय में एवं उन रसायनों के सुरक्षित इस्तेमाल के विषय में जानकारी है?

  • आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की सूची उपलब्ध है एवं प्रदर्शित है?

  • क्या नियोजित ठेका कंपनियों में सुरक्षा अधिकारी या कोआर्डिनेटर नामांकित या नियुक्त है?

  • ठेकेदार को ठेका आरंभ करने से पूर्व बैठक करके कार्य के दौरान सुरक्षा के अनुपालन के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करना आवश्यक होगा।


 

No comments

Powered by Blogger.